खबर शेयर करें -

बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात वह कंपनी से ड्यूटी कर कमरे पर लौटा था। रात में उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई। वहीं, अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

महंगी किताबें लगाने वाले 54 में से 20 निजी स्कूलों ने शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई, 34 स्कूलों पर लटकी कार्रवाई की तलवार

रुड़की में एक दवाई कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कर्मचारी की मौत से गुस्साए परिजनों ने सिविल अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने एक युवती पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें -  🚨 मुक्तेश्वर में पर्यटकों का टैंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरा, दो की मौत; कई घायल

जानकारी के अनुसार, मूल रूप से सहारनपुर और हाल निवासी रुड़की के सुनहरा निवासी मिथुन (26) रुड़की के रामनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक दवाई कंपनी में काम करता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात वह कंपनी से ड्यूटी कर कमरे पर लौटा था। रात में उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने आनन-फानन उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया।

यह भी पढ़ें -  ​बिंदुखत्ता: भव्य तिरंगा बाइक रैली

खड़े ट्रक से जा भिड़ी कार, एक व्यक्ति की हुई मौत, दो गंभीर रूप से हुए घायल, जानिए पूरी खबर 

उधर, बुधवार की सुबह परिजन और बड़ी संख्या में रिश्तेदार सिविल अस्पताल में जमा हो गए। परिजनों ने एक युवती पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। साथ ही पुलिस को तहरीर देकर युवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। गंगनहर कोतवाली प्रभारी बीएल भारती ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। साथ ही तहरीर के आधार पर युवती से भी पूछताछ की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  ​हल्द्वानी: सड़क पर बेल्ट लहराकर हुड़दंग मचाने वाले 4 गिरफ्तार, दो वाहन सीज

परमिट की शर्तों का खुले आम उल्लंघन कर रहे विक्रम संचालक, पांच दिन में 30 विक्रम किये सीज

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad