खबर शेयर करें -

चोरों ने मकान का ताला तोड़कर लाखों का माल उड़ा लिया। घटना के दौरान परिवार ईलाज के लिए दिल्ली गया था। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

पीरूमदारा के मधुबन कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बिशन सिंह रावत तीन मार्च को इलाज के लिए परिवार के साथ दिल्ली गए थे। इसी बीच चोरों ने मकान का ताला तोड़कर सोने की अंगूठी, गले की चेन, हाथ घड़ी, एलईडी, बैटरी, तांबे के दो घड़े, तांबे का लोटा, 25 हजार नकद समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। घर में खड़ी स्कूटी भी ले गए।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में 26 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, रेड अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का बड़ा आदेश

सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य के बेटे विकास ने बताया कि चार मार्च की शाम उन्हें चोरी की घटना का पता चला तो वह परिवार के साथ घर पहुंचे। सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी का कहना है कि चोरों की तलाश में पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  छह दिन बाद हिमाचल के बद्दी में मिलीं तीन बालिकाएं, नैनीताल पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad