खबर शेयर करें -

उत्तराखंड,लालकुआं 

प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग श्री संदीप कुमार के निर्देशन में डौली रेंज लालकुआं ने अवैध रुप से लीसा तस्करी कर रहा एक वाहन ट्रक को किया सीज़ । डोली रेंज के अधिकारियों को जब मुखबिर खास ने सूचना दी कि अवैध रूप से एक लिसा की गाड़ी जा रही है तभी कर्मचारियों और अधिकारियों ने जाल बिछाया और गाड़ी को पकड़ लिया ।

यह भी पढ़ें -  ​मौत के सौदागर: उत्तराखंड में नकली दवाओं की बड़ी फैक्ट्री सील, नामी ब्रांड्स के नाम पर चल रहा था खेल!

रेंजर डौली के नेतृत्व में दिनांक 24/10/22 को हल्द्वानी लालकुआ बरेली नेशनल हाइवे पर बहुमूल्य वन संपदा लीसा का अवैध अभिवहन करने पर एक ट्रक पंजीकरण नंबर UK 06 CB 7514 को शांतिपुरी वन वैरियर से 2 km आगे गोकुल नगर पर पकड़ लिया तथा लालकुआ रेंज परिसर में लाकर सीज़ कर दिया गया है।

प्राथमिक जाँच में यह सामने आया है कि यह ट्रक जो बिना बैध अनुज्ञा के जिसमें वन उपज लीसा के 380 टीन लगभग 65 कुंटल लीसा भरा पाया गया ।

यह भी पढ़ें -  युवाओं की गिरफ्तारी पर उबाल: लालकुआं कोतवाली में भाकपा माले का डेरा

का अवैध अभिवहन किया जा रहा था। वाहन चालक मौक़े से फ़रार हो गए। उक्त वाहन में अवैध रूप से ले जा रहे वन उपज लीसा जिसका वर्तमान बाजार मूल्य 15 लाख रूपये का आकलन किया गया ।

यह भी पढ़ें -  ​नैनीताल में 'ऑरेंज अलर्ट': कल स्कूल रहेंगे बंद ​नैनीताल। भारतीय

प्रारंभिक स्तर पर हल्द्वानी मार्ग से पहाड़ के जंगलों से वन उपज लीसा का अवैध अभिवहन किए जाने की जानकारी हो रही है ।

इस पूरी कार्रवाई में शामिल डिप्टी रेंजर मनोज जोशी शिव सिंह डांगी,वन दरोगा संदीप सूंठा,दिनेश पंत, सतेन्द्र नाथ दुबे , राजेंद्र सिंह लटवाल , शाहिद बेग सामयिक कर्मी मनोहर जोशी, अर्जुन भाकुनी नंदू जोशी, सोनू कार्की आदि थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad