ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

टांडा के जंगल में मिला बिंदुखत्ता निवासी खनन व्यवसाई युवक का संदिग्धावस्था में शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी,

लालकुआं। नगर से सटे टांडा के जंगल में संदिग्धावस्था में बिंदुखत्ता निवासी युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम को चरवाहों ने सूचना दी कि लालकुआं नगर से सटे टांडा के जंगल में डॉरवीं फील्ड के कुछ आगे झाड़ियों के बीच एक युवक का शव पड़ा हुआ है, मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो मृतक बिंदुखत्ता के संजय नगर प्रथम निवासी नागेंद्र बड़ोला पुत्र किशन सिंह बड़ोला उम्र 29 वर्ष के रूप में हुई, इसके बाद पुलिस ने आसपास छानबीन करने के बाद शव का पंचनामा भरकर देर शाम उसे पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया।
पता चला है कि बिंदुखत्ता के संजय नगर प्रथम निवासी पूर्व सैनिक किशन सिंह के इकलौते पुत्र नागेंद्र बड़ोला का 3 वर्ष पूर्व विवाह हुआ था, उसकी 2 वर्ष की बेटी भी है, दो बहनों के इकलौते भाई नागेंद्र की उम्र वर्तमान में 29 वर्ष है, वह खनन व्यवसाई है, तथा उसका ट्रैक्टर इमलीघाट गेट से रजिस्टर्ड है। आज सुबह 10 बजे के आसपास वह स्कूटी लेकर घर से निकला था कि शाम को उसकी स्कूटी टांडा के घने जंगलों के पास खड़ी दिखाई दी, चरवाहों ने देखा कि स्कूटी से कुछ दूरी पर उसका शव भी झाड़ियों के बीच पड़ा हुआ है, जिसके बाद मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। इधर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक बलवंत सिंह कंबोज का कहना है कि मृतक नागेंद्र के शव के पंचनामें की कार्रवाई चल रही है, प्रथम दृष्टया विषाक्त पदार्थ के खाने से मौत होना लग रहा है, विस्तृत जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगी। फिलहाल मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है, तथा भारी संख्या में उसके गांव के लोग मौके पर मौजूद हैं। मृतक का नाम नागेंद्र (नागी)

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पैक्स सचिवों की हड़ताल का 9वां दिन: 1600 करोड़ रुपये फंसे, कल से क्रमिक अनशन और 16 को सचिवालय घेराव का ऐलान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad