खबर शेयर करें -

हल्दुचौड़ गुमटी

राष्ट्रीय राजमार्ग में गुमटी के पास छोटा हाथी व स्कूटी की भीड़त में स्कूटी सवार महिला व उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए, राहगीरों द्वारा दोनो को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। जबकि मौके पर पहुंची पुलिस ने दो वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआँ: यूनिट हेड प्रणव शर्मा ने फहराया तिरंगा; बोले- 'सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही सच्ची स्वतंत्रता'

बुधवार को बिंदुखत्ता के इंद्रानगर निवासी महिला शांति देवी पत्नी जमन सिंह अपने भतीजे राहुल नेगी पुत्र मोहन नेगी के साथ स्कूटी संख्या यूके04एएच – 7827 द्वारा हल्द्वानी से घर को आ रहे थे, हल्दूचौड़ गुमटी के पास लालकुआं से आ रहे छोटे हाथी संख्या यूके04सीबी – 9176 से उनकी जोरदार टक्कर हो गई, टक्कर लगने के बाद दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए, राहगीरों द्वारा उन्हें हल्द्वानी चिकित्सालय ले जाकर भर्ती किया गया, जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है, इधर सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनव चौधरी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने दोनो वाहनों को कब्जे में लेकर हल्दूचौड़ चौकी में खड़ा कर दिया है। राहगीरों ने बताया कि हाईवे में बिना सूचना बोर्ड व संकेतकों के चलते कई स्थानों पर बेतरतीब कट बनाए गए है, जिसकारण रोजाना दुर्घटनाएं हो रही है, लेकिन जिला प्रशासन आंखे मूद के किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  'भारत माता की जय' से गूंजा बिंदुखत्ता का कार रोड: कांग्रेसियों ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad