ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

देहरादून। दीपावली की खुशियों के बीच राजधानी देहरादून में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। डालनवाला क्षेत्र के रेसकोर्स स्थित सूरी चौक में दोस्तों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे 15 वर्षीय किशोर अर्श की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं परिवार में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में पटाखों के धमाके से बेकाबू हुआ पिकअप, कार से टकराया; बाजार में मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार, दीपावली की देर रात किशोर अर्श अपने दोस्त के घर पार्टी में शामिल होने गया था। इसी दौरान दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने हाथापाई का रूप ले लिया। इस घटना में अर्श की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में दीपावली पर दो युवा नेताओं ने दी शुभकामनाएं, क्षेत्र की खुशहाली और विकास की कामना

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने उसके दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का आरोप है कि अर्श के दोस्त श्रेयस ने ही फोन कर उसे दिवाली पार्टी में बुलाया था। परिजनों ने श्रेयस पर ही बेटे की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस घटना के पीछे की वजह और विवाद की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है। मामले में जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों और आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लालकुआं में दीपावली पर दो युवा नेताओं ने दी शुभकामनाएं, क्षेत्र की खुशहाली और विकास की कामना
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।