ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआँ। दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा, भाई दूज एवं उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री मोहन कुड़ाई ने लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र सहित नैनीताल जनपद और समस्त उत्तराखंडवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में मोहन कुड़ाई ने कहा कि दीपावली प्रकाश, उल्लास और सकारात्मकता का पर्व है। धनतेरस सुख-समृद्धि का संदेश देता है, जबकि गोवर्धन पूजा प्रकृति एवं पर्यावरण के संरक्षण का महत्व समझाती है। भाई दूज भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और आत्मीयता का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गौरव, स्वाभिमान और आत्मसम्मान का पर्व है। राज्य आंदोलनकारियों के अथक संघर्ष, त्याग और बलिदान के फलस्वरूप उत्तराखंड राज्य का निर्माण हुआ। अब हम सभी का दायित्व है कि राज्य की मूल भावना, सांस्कृतिक विरासत, विशिष्ट पहचान और विकास की परिकल्पना को साकार करने में अपना योगदान दें।
मोहन कुड़ाई ने माँ लक्ष्मी से प्रार्थना करते हुए कामना की कि प्रत्येक परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो तथा उत्तराखंड प्रदेश विकास, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में निरंतर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करे।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: एनएच-109 पर तेज रफ्तार का कहर: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर,

उन्होंने प्रदेशवासियों से सभी पर्वों को आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक एकता के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों की वास्तविक सार्थकता तभी है, जब समाज के प्रत्येक वर्ग तक खुशियाँ पहुँचें और कोई भी परिवार उत्सव की खुशियों से वंचित न रहे।
मोहन कुड़ाई
पूर्व जिला महामंत्री, कांग्रेस कमेटी नैनीताल

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।