
लालकुआं। दीपावली के पावन अवसर पर लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के दो युवा नेताओं भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी और कांग्रेस नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल ने क्षेत्रवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने पर्व के मौके पर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
दीपेंद्र सिंह कोश्यारी और हेमवती नंदन दुर्गापाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होने के साथ ही समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि त्योहार हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ जरूरतमंदों की मदद करने और समाज में खुशियां बांटने की प्रेरणा भी देते हैं। ऐसे अवसरों पर सभी को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता और सौहार्द के साथ पर्व मनाना चाहिए।
दोनों नेताओं ने मां लक्ष्मी और भगवान गणेश से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि बनी रहे। उन्होंने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे उत्तराखंड में विकास और खुशहाली की कामना करते हुए सभी क्षेत्रवासियों से दीपावली का पर्व हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उत्साह के साथ मनाने की अपील की।



