ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं। तराई पूर्वी वन प्रभाग की डौली रेंज के बौड़खत्ता क्षेत्र में जंगली हाथी के हमले से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला जंगल में जलौनी लकड़ी एकत्र करने गई थी, तभी अचानक सामने आए हाथी ने उस पर हमला कर दिया। हाथी ने महिला को उठाकर जमीन पर पटक दिया और उसकी कमर पर पैर रख दिया। हमले में महिला की कमर और कूल्हे की हड्डी में गंभीर फ्रैक्चर हुआ है। वन विभाग की टीम ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार, बौड़खत्ता के खमारी खत्ता निवासी जुलेखा (27) पत्नी इमाम हुसैन शुक्रवार शाम घरेलू उपयोग के लिए सूखी लकड़ियां लेने जंगल गई थीं। इसी दौरान अचानक पीछे से आए एक विशालकाय हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हाथी ने उन्हें सूंड से उठाकर जमीन पर पटक दिया और कमर पर पैर रख दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर हाथी उन्हें छोड़कर जंगल की ओर चला गया।

यह भी पढ़ें -  गिरफ्तारी के बाद गिरधारी लाल साहू का बड़ा बयान, रेखा आर्या पर फिर उठाए सवाल; वीडियो आया सामने

घटना की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वन विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलते ही डौली रेंज के वन दरोगा पान सिंह मेहता, वन बीट अधिकारी रिहान अली और गोविंद मेहरा वन कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों और वनकर्मियों की मदद से घायल महिला को लालकुआं के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकीय जांच में उनकी कमर और कूल्हे की हड्डी में गंभीर फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। चिकित्सकों ने ऑपरेशन की आवश्यकता बताते हुए उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें -  दीपावली पर लालकुआं के व्यापारियों के बीच पहुंचे दीपेंद्र कोश्यारी, मेन बाजार में दी शुभकामनाएं

वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर डौली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार पंत और एसडीओ गौला अनिल कुमार जोशी भी मौके पर पहुंचे। वन अधिकारियों ने एंबुलेंस की मदद से महिला को डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय हल्द्वानी पहुंचाया। एसडीओ अनिल कुमार जोशी ने बताया कि वह स्वयं अस्पताल में मौजूद हैं और घायल महिला की हालत में पहले की अपेक्षा सुधार हुआ है।

यह भी पढ़ें -  गिरफ्तारी के बाद गिरधारी लाल साहू का बड़ा बयान, रेखा आर्या पर फिर उठाए सवाल; वीडियो आया सामने

बताया गया है कि जुलेखा के पति दुग्ध व्यवसाय से जुड़े हैं और उनकी तीन छोटी बेटियां हैं। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, बौड़खत्ता और आसपास के गुज्जर खत्तों में हाथियों की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में भय का माहौल है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने, आबादी से सटे जंगलों में गश्त तेज करने और लोगों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।