खबर शेयर करें -

अग्रसर भारत (डिजिटल डेस्क), लालकुआं/बिंदुखत्ता:

​लालकुआं क्षेत्र के बिंदुखत्ता अंतर्गत तिवारी नगर चित्रकूट से एक बेहद चिंतित कर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ निवासी किशन सिंह चुफाल की 2 वर्षीय पोती तनिष्का घर में खेलते समय अचानक बेहोश हो गई। बच्ची के अचानक अचेत होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें -  🕉️ केदारनाथ यात्रा पर बारिश की ब्रेक: अब हर दिन घटकर हजार से भी कम श्रद्धालु, बारिश आई... और थम गई आस्था की रफ्तार

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, तनिष्का के पिता कमलेश चुफाल हल्द्वानी स्थित एमबीपीजी कॉलेज में कार्यरत हैं और घटना के वक्त अपनी ड्यूटी पर थे। जैसे ही बच्ची की मां ज्योति चुफाल को तनिष्का के अचेत होने का पता चला, वे घबरा गईं। शोर सुनकर आसपास के पड़ोसी और मोहल्लेवासी तुरंत मौके पर एकत्र हो गए।

यह भी पढ़ें -  🚨 उत्तरकाशी स्कूल छेड़छाड़ मामला: आरोपी शिक्षक पर पॉक्सो एक्ट में केस

​स्थानीय लोगों और परिजनों ने आनन-फानन में बच्ची को पहले एक निजी क्लीनिक में दिखाया, जिसके बाद तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लालकुआं लाया गया।

​लालकुआं सीएचसी में तैनात डॉ. प्रेमलता शर्मा ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची का प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, बच्ची की स्थिति को देखते हुए और विस्तृत जांच व बेहतर इलाज के लिए उसे 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा के माध्यम से डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय, हल्द्वानी (हायर सेंटर) के लिए रेफर कर दिया गया। फिलहाल मासूम का उपचार हल्द्वानी में जारी है।