ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं। महंगाई की मार झेल रहे आम उपभोक्ताओं को अब दूध और दुग्ध उत्पादों के लिए भी अधिक कीमत चुकानी होगी। अमूल और मदर डेयरी के बाद उत्तराखंड के स्थानीय ब्रांड आंचल ने भी अपने उत्पादों के दाम बढ़ा दिए हैं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से नई मूल्य सूची जारी कर दी गई है। संशोधित दरें 20 नवंबर 2026 से लागू होंगी।

दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा ने नई दरों की पुष्टि करते हुए बताया कि आंचल के दूध, पनीर और क्रीम सहित कई उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। अलग-अलग उत्पादों के अनुसार यह वृद्धि 2 रुपये से लेकर 50 रुपये तक की गई है।

यह भी पढ़ें -  ओखलकांडा के वारी गांव तक पहुंचेगी सड़क, कटना से मोटर मार्ग निर्माण के लिए 84 लाख रुपये मंजूर

दूध की नई कीमतें

आंचल के विभिन्न प्रकार के दूध की कीमतों में भी बदलाव किया गया है। गाय के दूध की कीमत 58 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। वहीं शक्ति स्टैंडर्ड मिल्क अब 60 रुपये के बजाय 63 रुपये प्रति लीटर और डबल टोंड दूध 54 रुपये के बजाय 56 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

बड़े पैक की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है। आंचल गोल्ड फुल क्रीम मिल्क का 6 लीटर पैक अब 426 रुपये के बजाय 450 रुपये में मिलेगा। इसी तरह शक्ति स्टैंडर्ड मिल्क के 6 लीटर पैक की कीमत 355 रुपये से बढ़ाकर 372 रुपये कर दी गई है।

यह भी पढ़ें -  नैनीझील में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

पनीर और क्रीम की कीमतों में भी इजाफा

दूध के अलावा पनीर और क्रीम के दाम भी बढ़ाए गए हैं। आंचल पनीर का 180 ग्राम का पैक अब 80 रुपये के बजाय 85 रुपये में मिलेगा। वहीं क्रीम के एक किलोग्राम पैक की कीमत में 50 रुपये की सीधी बढ़ोतरी की गई है। पहले 530 रुपये में मिलने वाला एक किलो क्रीम का पैक अब 580 रुपये में उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें -  हरीश धामी के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा ने SSP को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की उठाई मांग

20 नवंबर से लागू होंगी नई दरें

गौरतलब है कि इससे पहले 12 नवंबर को अमूल और मदर डेयरी सहित अन्य दुग्ध कंपनियों ने भी अपने उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। अब आंचल की नई मूल्य सूची जारी होने के बाद 20 नवंबर से उपभोक्ताओं को दूध और दुग्ध उत्पाद खरीदने के लिए अतिरिक्त खर्च करना होगा।

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की ओर से जारी संशोधित मूल्य सूची निर्धारित तिथि से संबंधित उत्पादों की बिक्री पर लागू होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।