ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में वन विभाग पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से गौलापार के बागजाला क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान भारी वन विभाग व पुलिस फोर्स मौजूद रही । वन विभाग की भूमि पर अतिक्रमण कर रहे आठ बड़े निर्माणाधीन भावनो पर वन विभाग ने जेसीबी चलाकर उन्हें ध्वस्त किया।

उल्लेखनीय है कि यहां 104 हैक्टेयर वन भूमि पर अवैध कब्जे चिन्हित किए गया है, ये भूमि कभी लीज पर दी गई थी, लीज खत्म होने के बाद इसका नवीनीकरण नही किया गया और ये जमीन कब्जेदारो के द्वारा दस पच्चास रु के स्टाम्प पेपर पर बेच दी गई। जिसके बाद यहां पक्के निर्माण होने शुरू हो गए जिन पर आज प्रशासन ने कारवाई की।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, वारदात के बाद पति फरार; राजस्व पुलिस तलाश में जुटी

इस मौके पर एसपी सिटी, एसडीएम सीओ और वन विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे ।

एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि वन विभाग की जमीन पर कब्जा कर यहां भवन बनाए जा रहे थे। वन विभाग अभी भी अपने जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए भवन चिन्हित कर रहा है। इसके अलावा वन विभाग की जमीन को कब्जा कर दूसरे लोगों को बेचने वाले भूमाफियाओं की भी जांच होगी।

आज एक बार फिर जिला प्रशासन अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के तेवर लिए नजर आया है। बड़ी संख्या में फॉरेस्ट के अधिकारी कर्मचारी, पुलिस के अधिकारी और पीएसी दल भी अतिक्रमण हटाने के लिए मौके पर मौजूद रहा।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दूषित पानी से छात्रा की मौत, दो बच्चे पीलिया की चपेट में; दुर्गा कॉलोनी में आक्रोश

अतिक्रमण हटाओ अभियान के नोडल अधिकारी डा पराग मधुकर धकाते ने बताया कि अतिक्रमण करने वालो को चिन्हित कर नोटिस जारी किए गए है कि वो अपनी भूमि के दस्तावेज दिखाए, यदि वो दस्तावेज नहीं दिखाए पाए तो उन्हे वहां से हटाया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या होगी सीमित, अनिवार्य होगा पंजीकरण; सीएम धामी का बड़ा ऐलान

उधर कॉर्बेट सिटी राम नगर में भी पुछड़ी बस्ती में भी वन विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए अवैध कब्जेदारो को नोटिस जारी किए है और मुनादी की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad