खबर शेयर करें -

अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित तौर पर वीआईपी को बचाने के आरोपों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को लालकुआं और बिंदुखत्ता में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

लालकुआं में कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में हेमवती नंदन दुर्गापाल, पुष्कर सिंह दानू, कुंदन सिंह मेहता, हेमंत पांडे, दीपक बत्रा, मोहन चंद्र कुडाई, राजकुमार शर्मा, कमलेश यादव, खीमानंद दुम्का और अनमोल सिंह सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और मामले में पारदर्शिता की मांग उठाई गई।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा देने की मांग, 27 सितंबर को प्रस्तावित है बड़ा आंदोलन; चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

वहीं, कार रोड बिंदुखत्ता में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। ब्लॉक अध्यक्ष पुष्कर सिंह दानू ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें -  छह दिन बाद हिमाचल के बद्दी में मिलीं तीन बालिकाएं, नैनीताल पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

प्रदर्शन में महिला नेत्री बीना जोशी, प्रमोद कालौनी, मन्नू तुलेरा, कमल दानू, धन सिंह घुग्तियाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  दाखिल-खारिज और प्रमाण-पत्रों में अब जरूरी होगा स्थलीय सत्यापन, कुमाऊं आयुक्त ने डीएम को दिए सख्त निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad