breaking news
ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

अग्रसर भारत ब्यूरो, लालकुआं/नैनीताल। नैनीताल जनपद के लालकुआं और बिन्दुखत्ता क्षेत्र में लगातार हो रही ताबड़तोड़ चोरियों से सो चुकी जनता और पुलिस के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। लालकुआं पुलिस ने क्षेत्र में दहशत का पर्याय बने एक बेहद शातिर अंतराज्यीय चोर को गिरफ्तार कर सनसनीखेज वारदातों का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 35 लाख रुपये की कीमत के लगभग 20 तोला सोने के आभूषण बरामद किए हैं।

​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के कड़े निर्देश, एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित कुमार के पर्यवेक्षण में गठित विशेष पुलिस टीम को यह बड़ी सफलता हाथ लगी है।

​पंखे वाले ‘हीटर’ के अंदर का सच देखकर उड़े पुलिस के होश

​23 मई 2026 को सटीक मुखबिरी के आधार पर पुलिस टीम ने बिन्दुखत्ता क्षेत्र में घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को दबोचा। अमूमन चोर जेवरात बैग या जेब में छिपाते हैं, लेकिन जब पुलिस ने इस आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास मौजूद एक पंखेनुमा हीटर को देखकर शक हुआ। जब पुलिसकर्मियों ने हीटर की निचली प्लेट को खोला, तो उसके भीतर का नजारा देखकर सबके होश उड़ गए। चोर ने हीटर के सीक्रेट केबिन में भारी मात्रा में सोने के आभूषण छिपाकर रखे थे।

  • ​चोरी का तरीका (Modus Operandi): गिरफ्तार आरोपी की पहचान भानु प्रताप (पुत्र रोशन लाल) निवासी मुड़िया नवी बक्श, थाना बहेड़ी, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने कुबूल किया कि वह दिन के समय घूम-घूम कर बंद पड़े मकानों की रेकी करता था और सूना मौका पाकर ताला तोड़कर बड़ी सफाई से पूरी गृहस्थी खंगाल डालता था।
यह भी पढ़ें -  (ब्रेकिंग न्यूज) नैनीताल: ​विधानसभा टिकट की रेस से सीधे राज्यसभा पहुंचे दिनेश आर्य, जानिए

​300 CCTV कैमरों ने खोला ‘क्राइम’ का राज

​इस खुलासे के पीछे पुलिस की हफ्तों की कड़ी मशक्कत छुपी है। दरअसल, बीती 19 मई 2026 को बिन्दुखत्ता निवासी चंद्रा देवी ने घर का ताला टूटने और मंगलसूत्र, नथ, झुमके व सोने के हार चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें -  (ब्रेकिंग न्यूज) लालकुआं बड़ा हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत, जानिए

​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो इस घटना के तार वर्ष 2025 में हुई दो अन्य बड़ी चोरियों से जुड़ते नजर आए। पुलिस टीम ने लालकुआं और आसपास के इलाकों के करीब 200 से 300 सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी सर्विलांस और मैन्युअल इनपुट के आधार पर आखिरकार पुलिस इस शातिर अपराधी की गर्दन तक पहुंच ही गई।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में गर्दन की मालिश के बाद 24 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने पहलवान पर लगाए गंभीर आरोप

​2025 और 2026 की तीन बड़ी वारदातें कबूल, SSP ने दिया इनाम

​पुलिस द्वारा बुलाए जाने पर पीड़ित परिवारों ने बरामद हुए आभूषणों की पहचान कर ली है। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह कुछ जेवर पहले ही बेचकर पैसे उड़ा चुका था और बाकी के 20 तोले जेवरात ठिकाने लगाने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस अब आरोपी के पुराने आपराधिक इतिहास और नेटवर्क को खंगाल रही है।

​इस शानदार सफलता और क्षेत्र को भयमुक्त करने वाली कार्रवाई से खुश होकर एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए ₹2,500 के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad