ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

अगर आप भी वाहन चलाते समय जूते पहनने से परहेज करते हैं तो ध्यान रखें आपका चालान हो सकता है। आरटीओ हल्द्वानी क्षेत्र में पिछले दो साल में 489 लोगों के चप्पल पहनकर वाहन चलाने के मामले में चालान हुआ है।

सभी जिलों के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग होगी परीक्षा, सत्यापन सहित पढ़ें ये जरूरी अपडेट

पिछले दो साल में आरटीओ हल्द्वानी क्षेत्र के नैनीताल, हल्द्वानी, रामनगर, रुद्रपुर, काशीपुर और टनकपुर उपसंभाग में इस मामले में 489 लोगों के चालान काटे जा चुके हैं। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जूते पहनकर वाहन चलाना सुरक्षित होता है। चारपहिया और दोपहिया दोनों तरह के वाहन चलाते समय चालक को जूते पहनने चाहिए। चप्पल पहनकर वाहन चलाना पूरी तरह से मना है।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट

सबसे ज्यादा चालान रुद्रपुर में

चप्पल पहनकर वाहन चलाने के मामले में पिछले दो सालों में सबसे ज्यादा रुद्रपुर में 347 चालान हुए हैं। इसके बाद उक्त अवधि में रामनगर में 83, काशीपुर में 32, टनकपुर में 22, हल्द्वानी में चार और नैनीताल में एक चालान हुआ है।

यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग

स्कूल मालिक के घर दिनदहाड़े चोरों ने की डकैती, परिवार को बंधक बना लूटे सोने के गहने व नकदी

तेज रफ्तार के मामले चार गुना बढ़े

आरटीओ हल्द्वानी क्षेत्र में तेज रफ्तार से वाहन चालान वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। साल 2021-22 में जहां 2372 लोगों का चालान हुआ था तो वहीं साल 2022-23 में 8712 लोगों का चालान तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर हुआ है।

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए नियमों की अवहेलना करने वालों पर परिवहन विभाग सख्ती से कार्रवाई कर रहा है। यातायात नियमों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम भी होते रहते हैं। -संदीप सैनी, आरटीओ प्रशासन, हल्द्वानी।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 11वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी

चप्पल पहनकर वाहन चलाना नियमों का उल्लंघन है, इसलिए इस पर भी कार्रवाई होती है। जूते पहनकर ही वाहन चलाएं। -रश्मि भट्ट, एआरटीओ प्रर्वतन, हल्द्वानी।

उत्तराखंड : लव जेहाद का एक और मामला आया सामने – हिंदू महिला को बहला-फुसलाकर पहले किया निकाह, फिर जबरन करवाया बच्चों सहित धर्म परिवर्तन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad