breaking news
ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

​हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) में कर्मचारियों के आपसी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। कहासुनी के दौरान एक कर्मचारी ने कथित तौर पर पिस्टल निकालकर गोली चला दी। गोली कार्यालय परिसर में रखी एक अलमारी में जा लगी, जिससे कोई हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कर्मचारी मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई

​घटना की सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस बल के साथ RTO गुरदेव सिंह भी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलटा पत्थरों से भरा डंपर, चालक को आई चोटें

​पुलिस कर रही प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ

​पुलिस कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मचारियों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है। फिलहाल फायरिंग के मुख्य कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही है, जिसके बाद ही विवाद की असली वजह साफ हो सकेगी। फरार आरोपी कर्मचारी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और उसे जल्द ही हिरासत में ले लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 11वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।