हल्द्वानी। बहुचर्चित ‘रेलवे बनाम बनभूलपुरा’ अतिक्रमण मामले में सर्वोच्च न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) में होने वाली सुनवाई को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ में आ गया है।
कानून-व्यवस्था, शांति एवं सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस और सुरक्षा बलों की टीमों ने संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है, साथ ही किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने का आग्रह किया है।
प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि शहर में शांति भंग करने या कानून हाथ में लेने का प्रयास करने वाले तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। पूरे क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।


