ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

बेरीपड़ाव/हल्द्वानी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बेरीपड़ाव स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी भी उनके साथ मौजूद रहे। मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई।

दीपेंद्र कोश्यारी ने सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी में बताया कि उन्हें नितिन नवीन के साथ श्री महालक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना में शामिल होने का अवसर मिला। इस दौरान मां महालक्ष्मी से उत्तराखंड के विकास, प्रदेशवासियों

यह भी पढ़ें -  हरदा का बड़ा बयान: ‘पार्टी को बोझ लगने लगा तो घर बैठ जाऊंगा’, दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी से मुलाकात के बाद आलाकमान को दी सलाह

के कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की गई|

|।

 

मंदिर में पूजा के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, लोकसभा सांसद अजय भट्ट, भाजपा राष्ट्रीय मीडिया संयोजक एवं सांसद अनिल बलूनी और लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट भी मौजूद रहे। इसके अलावा पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: घायल पिता गोद में बेटे को लेकर मांगता रहा मदद, तमाशबीन बनाते रहे वीडियो; 13 वर्षीय मासूम की मौत

पूजा-अर्चना के बाद भाजपा नेताओं ने प्रदेश की प्रगति और जनकल्याण से जुड़े विषयों को लेकर भी चर्चा की। इस दौरान धार्मिक स्थल पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

यह भी पढ़ें -  ​बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज: मुख्यमंत्री से ठोस आश्वासन न मिलने पर हल्द्वानी में महारैली की तैयारी, यूकेडी ने दिया समर्थन

दीपेंद्र कोश्यारी ने अपने संदेश में मां महालक्ष्मी से उत्तराखंड को निरंतर प्रगति और समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ाने तथा प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और वैभव बनाए रखने की प्रार्थना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।