अग्रसर भारत
न्यूज पोर्टल एक्सक्लूसिव
नैनीताल जिले में भारी बारिश का रेड अलर्ट: सोमवार को 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
नैनीताल:
मौसम विभाग द्वारा जारी भारी से अति भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। नैनीताल के जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने 7 सितंबर 2026 (सोमवार) को जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 1 दिवसीय अवकाश घोषित करने का आदेश जारी किया है।
मौसम विभाग का अतिवृष्टि का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार 7 सितंबर को नैनीताल जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बारिश की संभावना जताई गई है। पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से नदियों, नालों और गधेरों में जलस्तर तेजी से बढ़ने तथा संवेदनशील स्थानों पर भू-स्खलन (लैंडस्लाइड) का खतरा बना हुआ है।
अध्यापकों और स्टाफ के लिए भी रहेगा अवकाश
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार:
- कक्षा 1 से 12 तक संचालित जिले के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी (प्राइवेट) विद्यालय और सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
- विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं कार्यालय स्टाफ के लिए भी अवकाश मान्य रहेगा।
- यह आदेश नैनीताल शहर के उन आवासीय विद्यालयों/संस्थाओं पर लागू नहीं होगा, जहां छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक और आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं।
आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश
जिला प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी (नैनीताल) को सभी शैक्षणिक संस्थानों व आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।


