ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

नवविवाहिता ने पति, सास, जेठानी और ननद पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है. उसका आरोप है कि ससुराल वाले स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग कर रहे हैं. न देने पर पति तलाक मांगते हैं. वहीं, ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि बहू ने जो आरोप लगाए हैं वह गलत हैं

दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि पति दहेज में स्कॉर्पियो की डिमांड करता है. न देने पर शारीरिक और मानसिक रूप से यातनाएं देता है. पति कहता है कि गाड़ी लाओ नहीं तो तलाक दो, वरना जिंदा नहीं बचोगी. पीड़िता के शिकायत पर एसपी ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं.  दरअसल, मामला शहर कोतवाली इलाके का है. यहां एमपी के चित्रकूट जिले की रहने वाली एक युवती अपने परिवार के साथ शहर कोतवाली के एक मोहल्ले में रहती है. उसकी शादी 5 जुलाई 2022 को हुई थी. युवती ने बताया कि शादी के एक हफ्ते बाद ही ससुरालवाले स्कॉर्पियो की डिमांड करने लगे. उनकी बात नहीं मानी तो शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में महिला ASI गिरफ्तार: समझौता कराने के नाम पर मांगी ₹10 हजार की रिश्वत, सतर्कता टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

सास, जेठानी और ननद ने छीन लिए जेवर

पीड़िता ने बताया कि पति शराब पीकर हंगामा करता रहता है. इसी बीच जून महीने में सास, जेठानी और ननद ने जेवर छीन लिए और घर से निकाल दिया. पति ने मेरे पेट में लात मारी, जिससे मेरा तीन महीने का गर्भ भी खराब हो गया. तबीयत बिगड़ने के कारण गर्भपात कराना पड़ा . महिला का यह भी आरोप है कि 17 सितंबर को पति मां के घर पर आया और लात घूसों से मुझे मारना शुरू कर दिया.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में महिला ASI गिरफ्तार: समझौता कराने के नाम पर मांगी ₹10 हजार की रिश्वत, सतर्कता टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

बहू के लगाए आरोप हैं गलत

ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि बहू शादी के बाद से घर में सबसे लड़ाई-झगड़ा करती थी. मना करने पर फर्जी केस में फसाने की धमकी देती थी, इसलिए वह मायके में रह रही है. बहू को लेने जाते हैं तो ससुराल आने से इनकार कर देती थी. उसने हम सबको परेशान करके रखा है. बहू ने जो आरोप लगाए हैं वह गलत है. हमने कभी ऐसी डिमांड नहीं की है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में महिला ASI गिरफ्तार: समझौता कराने के नाम पर मांगी ₹10 हजार की रिश्वत, सतर्कता टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

माममे में जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई- DSP

डीएसपी सिटी गवेन्द्र पाल गौतम ने बताया कि शहर कोतवाली की रहने वाली एक महिला ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न सहित अन्य गंभीर आरोप की शिकायत की है. तत्काल संज्ञान लेते हुए मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. मामले में जांच की जा रही है. जांच के बाद जो भी सामने आएगा उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad