खबर शेयर करें -

प्रेम विवाह से नाराज भाई ने अपनी 7 माह की गर्भवती बहन की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने पति की तहरीर पर आरोपी भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी. घटना के वक्त मृतका भांजी संग खेत में शौच के लिए गई थी. आरोप है कि आरोपी ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी है.

रुद्रपुर के बाजपुर कोतवाली क्षेत्र में प्रेम विवाह करने से नाखुश भाई ने अपनी गर्भवती बहन को गोली मार कर हत्या कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी है. पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस को सौंपी तहरीर में पति पवन कुमार निवासी ग्राम महुवा डाली पोस्ट ढंकिया थाना बाजपुर ने बताया कि उसका प्रेम विवाह 4 दिसंबर 2023 सोनम निवासी ग्राम जगतपुरा थाना काशीपुर से हुआ था. सोनम के मायके के लोग शादी से खुश नहीं थे.

यह भी पढ़ें -  🚨 निवेश के नाम पर ₹1.31 करोड़ की ठगी! STF ने महाराष्ट्र से 3 साइबर ठग दबोचे 💻💰

इससे पूर्व सोनम का बड़ा भाई राजीव पूर्व में धमकी दे चुका है. पवन ने बताया कि उसकी पत्नी सात माह की गर्भवती थी. बीते दिन उसकी पत्नी शौच के लिए पास ही में खेत में गई हुई थी. साथ में उसकी भांजी भी गई हुई थी. जब उसकी भांजी ने मामी के भाई को झाड़ियों से निकलता हुआ देखा तो उसने अपनी मामी को जानकारी दी. जैसे ही सोनम घर के लिए भाग रही थी वैसे ही उसके भाई ने उसे खेत में गिरा दिया और उस पर फायर झोंक दी. जिसके बाद आरोपी उसे तलाशते हुए उसके घर पहुंचा. जहां उसने मौसा के घर में छिप कर अपनी जान बचाई.

यह भी पढ़ें -  वैश्विक संकट के बीच PM मोदी की बड़ी पहल: 27 मार्च को राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे 'रणनीतिक मंथन'

जब वह नहीं मिला तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. तहरीर के आधार पर बाजपुर पुलिस ने राजीव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी है. पुलिस आरोपी के ठिकानों में दबिश दे रही है.

यह भी पढ़ें -  🚨 निवेश के नाम पर ₹1.31 करोड़ की ठगी! STF ने महाराष्ट्र से 3 साइबर ठग दबोचे 💻💰
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad