ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

देहरादून/हरिद्वार।
हरिद्वार और बिजनौर को जोड़ने वाले गंगा बैराज पुल पर शनिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। नजीबाबाद के वेद विहार कॉलोनी निवासी बीएसएफ जवान राहुल (28 वर्ष) ने अपने डेढ़ साल के मासूम बेटे प्रणव के साथ पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी।

बताया जा रहा है कि राहुल पहले से ही पत्नी मनीषा के लापता होने को लेकर अवसाद में था। पाँच दिन पहले घरेलू विवाद के बाद राहुल की पत्नी मनीषा ने भी इसी पुल से गंगा में छलांग लगाई थी, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। इसी दौरान मनीषा के परिजनों ने राहुल के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया, जिससे वह मानसिक रूप से और टूट गया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: घायल पिता गोद में बेटे को लेकर मांगता रहा मदद, तमाशबीन बनाते रहे वीडियो; 13 वर्षीय मासूम की मौत

होशउद्घाटन प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शनिवार को करीब दोपहर 1:30 बजे राहुल टैक्सी से गंगा बैराज पुल के गेट नंबर 17 पर पहुंचा। उसने चप्पलें और मोबाइल किनारे रख दिए और किसी के समझाने-रोकने से पहले ही अपने पुत्र प्रणव को सीने से लगाकर गंगा में कूद गया। टैक्सी चालक ने कोशिश की, लेकिन वह राहुल को रोक नहीं सका।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही बिजनौर कोतवाली शहर और रामराज थाने की पुलिस टीम, गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंच गई। मोटरबोट और गोताखोरों की मदद से गंगा नदी में राहुल और उसके बेटे की तलाश देर शाम तक जारी रही, लेकिन घटना के बाद भी दोनों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलटा पत्थरों से भरा डंपर, चालक को आई चोटें
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।