ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले के बाद सुर्खियों में आए पनियाली स्थित त्रिशूल होमस्टे पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को प्रशासनिक टीम ने बुलडोजर की मदद से होमस्टे परिसर में सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। इससे पहले प्रशासन की ओर से होटल को सील किया जा चुका था।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने पर 27 नवंबर को देहरादून में होगी अहम बैठक, सीएम धामी ने दिया सकारात्मक निर्णय का भरोसा

जानकारी के मुताबिक, प्रशासन ने जांच के दौरान होमस्टे परिसर में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण पाए जाने के बाद संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया था। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार को प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और चिह्नित अतिक्रमण को बुलडोजर से हटवा दिया।

दुष्कर्म प्रकरण के बाद आया था चर्चा में

गौरतलब है कि त्रिशूल होमस्टे उस समय सुर्खियों में आया था, जब यहां एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में एबीवीपी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

यह भी पढ़ें -  रुद्रपुर में नशे की सप्लाई करने पहुंचे मुक्तेश्वर के दो युवक गिरफ्तार, 1.152 किलो चरस बरामद

इस घटना के सामने आने के बाद होमस्टे भी प्रशासनिक जांच के दायरे में आ गया था। प्रशासन ने पहले परिसर को सील किया और अब सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया है। बुधवार को हुई इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता में सीएम धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, लोकथात महोत्सव में दिखा लोगों का उत्साह; इतने बजे पहुंचे मुख्यमंत्री
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।