ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं/बिंदुखत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को बिंदुखत्ता पहुंचे, जहां संजय नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर मैदान में आयोजित लोकथात संस्कृति महोत्सव में उन्होंने प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र में सुबह से ही उत्साह का माहौल बना हुआ था। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग आयोजन स्थल पर जुटे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री को दोपहर 1:30 बजे लालकुआं के संजय नगर स्थित आदर्श इंटर कॉलेज मैदान पहुंचना था, लेकिन कार्यक्रम में देरी के चलते उनका आगमन लगभग दो घंटे विलंब से हुआ। इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से बिंदुखत्ता के संजय नगर-1 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर मैदान पहुंचे, जहां करीब 2:45 बजे उन्होंने महोत्सव में शिरकत की।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: बिंदुखत्ता लोकथात महोत्सव में गूंजे लोक संस्कृति के स्वर, कोश्यारी ने दिया राजस्व गांव का भरोसा

मुख्यमंत्री के पहुंचते ही आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने उनका स्वागत किया और मुख्यमंत्री ने भी हाथ हिलाकर उपस्थित जनसमूह का अभिवादन स्वीकार किया। महोत्सव में उमड़ी भीड़ और स्वागत के उत्साह ने पूरे आयोजन को खास बना दिया।

यह भी पढ़ें -  रुद्रपुर में बेटे को थाने बुलाने से नाराज मां ने उठाया खौफनाक कदम, मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला; भगदड़ में कई लोग घायल, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए थे। कार्यक्रम में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, कुमाऊं आईजी निवेदिता कुकरेती, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी समेत नैनीताल जिले के कई जनप्रतिनिधि, राजनीतिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: बिंदुखत्ता के इतिहास में जुड़ने जा रहा नया अध्याय, पहली बार पहुंचेंगे मुख्यमंत्री धामी

वीडियो में देखिए मुख्यमंत्री के स्वागत और लोकथात महोत्सव में उमड़े जनसमूह की झलक।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।