ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

रुद्रपुर, 24 नवंबर 2026। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों से चरस लाकर मैदानी इलाकों में इसकी सप्लाई करने की कोशिश कर रहे दो युवकों को रुद्रपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके पास से 1 किलो 152 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात एसआई जीवन सिंह अधिकारी और एसआई दीपक बहुगुणा पुलिस टीम व एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान रोडवेज बस स्टेशन के पास दो युवक पुलिस टीम को देखकर अचानक वापस मुड़ने लगे। उनकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस कर्मियों ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने पर 27 नवंबर को देहरादून में होगी अहम बैठक, सीएम धामी ने दिया सकारात्मक निर्णय का भरोसा

तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1 किलो 152 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों की पहचान ग्राम दीनो, पहाड़पानी निवासी गोपाल चंद पुत्र शंकर राम और ग्राम मल्ला दीनो, पहाड़पानी निवासी भुवन चंद्र पुत्र ईश्वरी राम के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता में सीएम धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, लोकथात महोत्सव में दिखा लोगों का उत्साह; इतने बजे पहुंचे मुख्यमंत्री

घर पर भांग उगाकर तैयार करते थे चरस

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आपस में दोस्त हैं और ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं। दोनों ने कथित तौर पर घर पर भांग की खेती कर चरस तैयार की थी। इसके अलावा गांव के कुछ स्थानीय लोगों से भी थोड़ी-थोड़ी मात्रा में चरस खरीदी थी। आरोपियों ने स्वयं भी चरस का सेवन करने की बात स्वीकार की है।

सिडकुल क्षेत्र में सप्लाई करने की थी तैयारी

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी चरस बेचने के उद्देश्य से रुद्रपुर पहुंचे थे। उनकी योजना सिडकुल क्षेत्र में ट्रक चालकों और रोडवेज बस स्टेशन के आसपास के दुकानदारों से संपर्क कर नशीले पदार्थ की सप्लाई करने की थी। हालांकि, इससे पहले ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में त्रिशूल होमस्टे पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण; दुष्कर्म मामले के बाद प्रशासन की सख्त कार्रवाई

सीओ सिटी विभव सैनी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दोनों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।