ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्दूचौड़ चौराहे पर सीएनजी गैस से भरे कैंटर में रिसाव, मची अफरा-तफरी; पुलिस ने संभाली स्थिति

हल्दूचौड़। हल्दूचौड़ चौराहे पर सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब चलते हुए सीएनजी गैस से भरे एक कैंटर से अचानक गैस का रिसाव होने लगा। वाहन से लगातार गैस निकलती देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद चालक कैंटर छोड़कर मौके से चला गया।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता में कल गूंजेगी लोकसंस्कृति की आवाज, मुख्यमंत्री धामी लोकथात महोत्सव में करेंगे शिरकत; स्वर्गीय प्रहलाद सिंह मेहरा को देंगे श्रद्धांजलि

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को हल्दूचौड़ चौराहे पर एक कैंटर से गैस रिसाव होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर सड़क किनारे खड़े कैंटर संख्या UP 25 JT 3733 में रखे गैस सिलेंडरों से बड़ी मात्रा में गैस का रिसाव हो रहा था।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता में सीएम धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, लोकथात महोत्सव में दिखा लोगों का उत्साह; करीब डेढ़ बजे पहुंचे मुख्यमंत्री

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल सावधानी बरती और कैंटर में रखे सिलेंडरों के वाल्व बंद करवाए। इसके बाद वाहन को सुरक्षित तरीके से सड़क किनारे खड़ा कराया गया। पुलिस की तत्परता से गैस रिसाव पर नियंत्रण पा लिया गया और कैंटर को सुरक्षित रवाना कर दिया गया।

यह भी पढ़ें -  रुद्रपुर में बेटे को थाने बुलाने से नाराज मां ने उठाया खौफनाक कदम, मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला; भगदड़ में कई लोग घायल, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस के अनुसार, समय रहते की गई कार्रवाई से संभावित बड़ा हादसा टल गया और मौके पर शांति व्यवस्था बनी रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।