ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के समीप स्थित पीएसपी अस्पताल में 22 वर्षीय गर्भवती महिला की उपचार के दौरान मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। अस्पताल प्रबंधन के विरुद्ध कार्रवाई न होने से नाराज परिजन शनिवार को अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए। उन्होंने उपचार में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की।
मृतका के पति तलविंदर सिंह के अनुसार, उनकी पत्नी अर्शदीप कौर (22), निवासी ग्राम सीतापुर, गौलापार दानीबाग को 11 नवंबर को पीएसपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान 13 नवंबर की रात उसकी मृत्यु हो गई। बताया गया कि महिला गर्भवती थी और उसका विवाह लगभग एक वर्ष पूर्व ही हुआ था।
महिला की मौत से आक्रोशित पति और अन्य परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर उपचार में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि कथित लापरवाही के कारण उन्हें अपनी बहू की जान गंवानी पड़ी। परिजनों ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होने तक उनका धरना जारी रहेगा।
धरने की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भारी संख्या में मौके पर पहुंची। नगर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह ने भी अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार से बातचीत की और उनकी शिकायत सुनी। इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप भुल्लर भी परिजनों के समर्थन में मौजूद रहे।
गौरतलब है कि पीएसपी अस्पताल पूर्व में भी उपचार संबंधी शिकायतों को लेकर चर्चा में रहा है। अब गर्भवती महिला की मौत के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, उपचार में लापरवाही हुई या नहीं, इसकी पुष्टि निष्पक्ष जांच के बाद ही हो सकेगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड की 3.10 लाख लखपति दीदियों की चमकेगी किस्मत, धामी सरकार देगी ₹20-20 हजार; दिसंबर से खातों में आएगी पहली किस्त!

खबर लिखे जाने तक मृतका के पति और अन्य परिजन अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे हुए थे। मौके पर पुलिस बल तैनात था, जबकि बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी पीड़ित परिवार के समर्थन में पहुंच रहे थे।

यह भी पढ़ें -  जौलजीबी मेले के उद्घाटन समारोह में बवाल, माइक बंद होने पर भड़के विधायक हरीश धामी; पोडियम गिराया, कुर्सी उठाकर किया हमला

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।