ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

जौलजीबी (पिथौरागढ़)। अंतरराष्ट्रीय जौलजीबी मेले के शुभारंभ समारोह में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब मंच पर संबोधन के दौरान धारचूला विधायक हरीश धामी का माइक बंद हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम स्थल से रवाना होने के बाद हुए इस घटनाक्रम में विधायक ने अपना आक्रोश जाहिर करते हुए पोडियम को लात मारकर गिरा दिया और कुर्सी उठाकर हमला कर दिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: (बड़ी खबर) नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कटघरिया स्थित त्रिशूल होटल सील

माइक बंद होने पर भड़के विधायक

मंच से संबोधन के दौरान माइक बंद होने पर विधायक हरीश धामी नाराज हो गए। उन्होंने प्रशासन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने और उनकी आवाज दबाने का आरोप लगाया। विधायक ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को उचित सम्मान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन गुंडागर्दी करेगा तो वह भी पीछे नहीं हटेंगे।

इस दौरान मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, जिससे कार्यक्रम स्थल पर राजनीतिक माहौल गरमा गया।

यह भी पढ़ें -  उर्मिला सनावर का बड़ा दावा: गिरफ्तारी से पहले 25 लाख रुपये और स्कॉर्पियो का दिया गया था ऑफर, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर लगाए आरोप

विधायक हरीश धामी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री के लिए तीखी टिप्पणियां करते हुए आरोप लगाया कि वर्ष 2022 में की गई घोषणाएं अब तक धरातल पर नहीं उतर पाई हैं। उनका कहना था कि जब क्षेत्र के स्थानीय विधायक की बातों को ही गंभीरता से नहीं सुना जा रहा है, तो आम जनता की समस्याओं का समाधान कैसे होगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड की 3.10 लाख लखपति दीदियों की चमकेगी किस्मत, धामी सरकार देगी ₹20-20 हजार; दिसंबर से खातों में आएगी पहली किस्त!

2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर दी चुनौती

अपने संबोधन के दौरान विधायक ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव का भी जिक्र किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश में जहां से भी चुनाव लड़ेंगे, वह उनके खिलाफ प्रचार करेंगे।

अंतरराष्ट्रीय जौलजीबी मेले के शुभारंभ जैसे सांस्कृतिक आयोजन में हुए इस राजनीतिक घटनाक्रम ने समारोह को चर्चा का विषय बना दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।