खबर शेयर करें -

अग्रसर भारत (डिजिटल डेस्क), बाजपुर:

​उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिला अंतर्गत बाजपुर कोतवाली परिसर के मुख्य द्वार पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक युवती ने अपने प्रेमी पर चप्पलों की बरसात कर दी। सरेराह हुए इस हाई-वोल्टेज ड्रामे को देख राहगीरों और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें -  'भारत माता की जय' से गूंजा बिंदुखत्ता का कार रोड: कांग्रेसियों ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती लगातार विवाह का दबाव बना रही थी, लेकिन युवक शादी के वादे से साफ मुकरने लगा था। शनिवार को जब दोनों का सामना बाजपुर कोतवाली गेट के पास हुआ, तो बातचीत जल्द ही तीखी बहस में बदल गई।

यह भी पढ़ें -  ​लालकुआं: समिति चुनाव की आचार संहिता का पूर्ण पालन करते हुए देशभक्ति के साथ संपन्न हुआ उत्सव, वीडियो

​प्रेमी के इंकार से आक्रोशित युवती ने अपना आपा खो दिया और प्रेमी की चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। कोतवाली गेट के ठीक बाहर सरेआम हुई इस घटना से मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। पुलिस दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है तथा नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।