breaking news
ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं कोतवाली के अंतर्गत  घोड़ानाला खेल के मैदान के पास रहने वाली 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गयी, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने एक मकान में चल रहे देह व्यापार का किया भंडाफोड़ 

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वीआईपी गेट घोड़ानाला खेल मैदान के पास के रहने वाली युवती प्रिया उम्र 19 वर्ष पुत्री स्वर्गीय श्याम सिंह का बीती रात लगभग 11 बजे घर के छत के पंखे से लटकता हुआ शव बरामद हुआ, मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर रात में ही पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के अनुसार 19 वर्षीय प्रिया अपनी दीदी रेनू और जीजाजी संजू शर्मा के साथ में रहती थी, एक माह पूर्व उसके पिता की भी मृत्यु हो चुकी है, उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें -  अवकाश के दिन भी जारी रही पैक्स कर्मचारियों की हड़ताल, शासन-प्रशासन को उग्र आंदोलन की चेतावनी

भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 1 मार्च से इंदौर में खेला जाएगा, भारतीय टीम की टेंशन बड़ी,
विदित रहे कि उक्त परिवार मूल रूप से लालकुआं नगर के वार्ड नंबर 2 का निवासी है। यह लोग 3 माह पूर्व ही घोड़ानाला क्षेत्र में रहने के लिए गए थे, मृतका के जीजा संजू शर्मा का कहना है कि रात को लगभग 10 बजे वह उसकी पत्नी रेनू और साली प्रिया साथ ही खाना खा रहे थे, तभी अचानक प्रिया उठ कर दूसरे कमरे में चली गई, और अंदर से उसने दरवाजा बंद कर लिया, कुछ देर बाद वह लोग प्रिया को बुलाने उसके कमरे में जाने लगे तो दरवाजा भीतर से बंद था, कुछ देर खटखटाने के बाद जब दरवाजे को जोर से धक्का मारा तो वह पंखे के कुंडे से लटकी हुई थी, यह दृश्य देखकर वह अवाक रह गए, आनन-फानन में पुलिस को बुलाकर प्रिया के शव को उतारा गया। उक्त घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर) रुद्रपुर में नवरात्रि के अवसर पर 11 से 19 अक्टूबर तक मीट-मछली की दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून स्थित महिला कल्याण एवं पुर्नवास केन्द्र लाभार्थियों के खाते में धनराशि का किया हस्तान्तरण

यह भी पढ़ें -  लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में मुख्यमंत्री धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल, आरओबी और बिंदुखत्ता के विकास मुद्दों पर , जानिए

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad