ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं (नैनीताल): लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति और उसके परिवार पर धारदार हथियारों से हमला करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित प्रेम प्रकाश ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

​दुकान खोलने के विवाद में बढ़ा मामला

​घटना के अनुसार, पीड़ित प्रेम प्रकाश अपने चाचा के घर होली के अवसर पर गए थे। आरोप है कि वहीं के निवासी कंचन पाण्डे और उसके साथियों ने प्रहलाद कुमार की दुकान के पास जबरन दुकान खुलवाने का प्रयास किया। जब इसका विरोध किया गया, तो आरोपियों ने धारदार हथियारों से हमला बोल दिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: गुटखा और पान मसाला पर एक साल का प्रतिबंध, निर्माण से बिक्री तक लागू होगी रोक

​बचाव में आए दामाद का अंगूठा कटा

​तहरीर में बताया गया है कि कंचन पाण्डे की पीड़ित से पुरानी रंजिश थी। जब उसने प्रेम प्रकाश पर हमला किया, तो बीच-बचाव करने आए उनके दामाद सागर अरोड़ा पर भी हमला कर दिया गया। इस हमले में सागर अरोड़ा का अंगूठा कट गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पैक्स सचिवों की हड़ताल का 9वां दिन: 1600 करोड़ रुपये फंसे, कल से क्रमिक अनशन और 16 को सचिवालय घेराव का ऐलान

​अस्पताल जाने के बाद भी दी धमकी

​पीड़ित का आरोप है कि हमला करने के बाद भी आरोपियों का मन नहीं भरा। जब घायल पक्ष अस्पताल चला गया, तो पीछे से आरोपी दोबारा उनके घर पहुंचे और परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। खौफजदा परिजनों ने घर के अंदर छुपकर अपनी जान बचाई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पैक्स सचिवों की हड़ताल का 9वां दिन: 1600 करोड़ रुपये फंसे, कल से क्रमिक अनशन और 16 को सचिवालय घेराव का ऐलान

​पुलिस जांच में जुटी

​पीड़ित प्रेम प्रकाश ने बताया कि उन्होंने अपना मेडिकल परीक्षण करवा लिया है और पुलिस को नामजद तहरीर दे दी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में इस घटना के बाद से तनाव का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।