ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड (पौड़ी गढ़वाल )

पौड़ी में अंकिता भण्डारी के पिता वीरेंद्र भण्डारी ने अंकिता हत्याकाण्ड की जांच अब सीबीआई से करवाने की मांग की है अंकिता के पिता का कहना है कि एसआईटी की जांच से वे संतुष्ट नहीं है जिस पर वे इस हत्याकाण्ड की जांच सीबीआई से करवाना चाहते हैं, वहीं अंकिता को न्याय मिले इसको लेकर आज अंकिता भण्डारी के घर से तिरंगा यात्रा की शुरूवात की गई है इस तिरंगा यात्रा में प्रदेशभर से आये छात्र नेताओं से लेकर स्थानीय लोग भी शामिल है जो कि तिरंगा यात्रा को वन्नतरा रिर्जाट तक लेकर जायेंगे

इस यात्रा में  शामिल सभी लोगों ने हत्याकाण्ड की जांच सीबीआई से करवाने की मांग उत्तराखंड  सरकार से की है जिससे हत्यारों से साथ ही उन वीआईपी को भी सख्त से सख्त सजा मिल सके जो कि पहाड की बेटी अंकिता पर गलत कार्य का दबाब बना रहे थे स्थानीय लोगो के साथ ही साथ छात्र नेताओं  ने कहा कि अंकिता को जब तक न्याय नही मिल जाता तब तक अंकिता के लिये उनका संघर्ष जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad