ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं। दीपावली के पावन पर्व पर लालकुआं के मेन बाजार में उत्सव का माहौल देखने को मिला। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने बाजार पहुंचकर व्यापारियों, दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पर्व की खुशियां साझा कीं।

यह भी पढ़ें -  गिरफ्तारी के बाद गिरधारी लाल साहू का बड़ा बयान, रेखा आर्या पर फिर उठाए सवाल; वीडियो आया सामने

बाजार भ्रमण के दौरान दीपेंद्र कोश्यारी ने विभिन्न दुकानों पर पहुंचकर व्यापारियों से सीधा संवाद किया और उनकी कुशलक्षेम जानी। उनकी इस मुलाकात के दौरान स्थानीय लोगों और व्यापारियों में खासा उत्साह नज़र आया। उन्होंने लोगों से आत्मीयता के साथ मुलाकात कर सामाजिक मेलजोल और आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया।

यह भी पढ़ें -  गिरफ्तारी के बाद गिरधारी लाल साहू का बड़ा बयान, रेखा आर्या पर फिर उठाए सवाल; वीडियो आया सामने

इस अवसर पर दीपेंद्र कोश्यारी ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का महापर्व है। त्योहारों की असली खुशी तभी है, जब समाज के हर वर्ग के बीच पहुंचकर उनके साथ खुशियां साझा की जाएं।

यह भी पढ़ें -  गिरफ्तारी के बाद गिरधारी लाल साहू का बड़ा बयान, रेखा आर्या पर फिर उठाए सवाल; वीडियो आया सामने

इस दौरान महामंत्री डॉ. राजकुमार सेतिया, बॉबी संबल, संजय अरोड़ा, संजीव शर्मा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।