ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

सिर में गंभीर चोटें आने से दोनों की स्थिति चिंताजनक, सांसद अजय भट्ट ने अस्पताल प्रबंधन को बेहतर उपचार के दिए निर्देश
लालकुआं। राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार दोपहर सुभाष नगर स्थित पुराने पुलिस चेकपोस्ट के समीप तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे 25 एकड़ कॉलोनी निवासी अंकित कुमार और रोहित कुमार मोटरसाइकिल से सुभाष नगर की ओर से लालकुआं आ रहे थे। इसी दौरान पुराने पुलिस चेकपोस्ट के समीप लालकुआं की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र ले जाने की सलाह दी है। हालांकि, उनकी नाजुक हालत को देखते हुए परिजन उन्हें दूसरे अस्पताल ले जाने का जोखिम उठाने से कतरा रहे हैं।
घायल रोहित के पिता लल्लन ने बताया कि चिकित्सकों ने दोनों युवकों को अन्यत्र ले जाने की सलाह दी है, लेकिन उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
इधर, दुर्घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल के समीप पड़ी क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचा दिया।
सांसद अजय भट्ट ने दिए बेहतर उपचार के निर्देश
दुर्घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के प्राचार्य से दूरभाष पर वार्ता कर दोनों घायल युवकों को समुचित एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।