ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं।  गत रात्रि बिंदुखत्ता के संजय नगर 2 निवासी केदार पाठक अपनी मोटरसाइकिल से रोजाना की भांति लालकुआं पेपर मिल में ड्यूटी कर लगभग 10:15 बजे अपने घर को वापस लौट रहे थे, कि अचानक भुवन की दुकान से थोड़ा आगे संजय नगर प्रथम में अचानक उनके सामने जंगली हाथी आ गया।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: दो कंटेनरों से 96.875 घनमीटर लकड़ी बरामद, वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर वन अपराध दर्ज

जब तक वह कुछ समझ पाते हाथी ने उन पर हमला कर दिया, उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए हल्द्वानी के निजी अस्पताल में ले जाया गया है। उक्त घटना से क्षेत्र के आसपास हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं:​बिन्दुखत्ता को राजस्व गाँव बनाने की माँग: तहसील परिसर में 12वें दिन भी क्रमिक धरना जारी, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

वहीं वन क्षेत्राधिकारी गौला रेंज चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि बिंदुखत्ता निवासी ग्रामीण पर हाथी के हमले की सूचना उन्हें मिली है, सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत मौके पर अपनी टीम को भेज दिया है और उन्होंने बताया की वह घायल का हाल जानने के लिए स्वयं हल्द्वानी गये। पीड़ित के पांव एवं पीठ में गंभीर चोट है, उन्होंने बताया क्षेत्र में वन विभाग की गश्त बढ़ा दी गई है तथा ग्रामीणों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में सियासी हलचल! कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना से लेकर हत्या की साजिश तक के आरोप
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad