ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं। नगर पंचायत लालकुआं के अध्यक्ष एवं पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह लोटनी को उनके सामाजिक योगदान और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन उत्तराखंड की ओर से उन्हें अभिनंदन एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान 21 सितंबर 2026 को लालकुआं में आयोजित संगठन की आमसभा एवं बैठक के दौरान प्रदान किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने उनके कुशल नेतृत्व, कर्तव्यनिष्ठा और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए उनके योगदान को सराहनीय बताया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी की सड़कों पर दूर होगा अंधेरा! 10 हजार नई स्ट्रीट लाइट लगाने को मंजूरी, नगर निगम की बैठक में 17 प्रस्ताव पास

सम्मान पत्र में उल्लेख किया गया कि मूल रूप से पिथौरागढ़ जनपद के निवासी सुरेंद्र सिंह लोटनी ने 4 मार्च 2002 से 31 मार्च 2019 तक भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दीं। सेना से सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने वर्ष 2022 में राजनीति में कदम रखा। इसके बाद 7 फरवरी 2025 को उन्होंने नगर पंचायत लालकुआं के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली और नगर के प्रथम नागरिक बने।

यह भी पढ़ें -  त्योहारों से पहले बिंदुखत्ता के पशुपालकों को 42.46 लाख रुपये का बोनस, छह दुग्ध समितियों में बांटी गई प्रोत्साहन राशि

संगठन ने विशेष रूप से आमसभा के आयोजन में उनके सहयोग की सराहना की। बताया गया कि उन्होंने नगर पंचायत परिसर में बैठक के आयोजन के लिए निःशुल्क व्यवस्था उपलब्ध कराई और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें -  बागेश्वर में खौफनाक वारदात! 18 दिन से लापता वरिष्ठ अधिवक्ता की हत्या, गोमती नदी किनारे मिला शव

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बच्ची सिंह रावत, प्रदेश वरिष्ठ सलाहकार पान सिंह रावत समेत अन्य पदाधिकारियों ने लोटनी के कार्यों की प्रशंसा की। संगठन ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी इसी तरह समाज और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।

अग्रसर भारत | लालकुआं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।