ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

पूर्व विधायक नवीन दुमका ने लालकुआं विधानसभा सीट से भाजपा नेतृत्व के समक्ष पेश की दावेदारी, बोले—टिकट का अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व को करना है।

लालकुआं। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में पूर्व विधायक नवीन दुमका ने अपनी दावेदारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इस बार जनता उनके साथ है और वह लालकुआं विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए पार्टी नेतृत्व से टिकट की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  चम्पावत (बड़ी खबर) संस्कृत को वैश्विक पहचान दिला रहे अमित ओली, पीएचडी हासिल कर बढ़ाया चम्पावत का मान

वीडियो साक्षात्कार में नवीन दुमका ने अपनी दावेदारी के पक्ष में जनता के समर्थन का भरोसा जताया। उनका कहना है कि क्षेत्र की जनता का स्नेह और समर्थन उनके साथ है, इसी विश्वास के साथ उन्होंने पार्टी नेतृत्व के समक्ष अपनी बात रखी है।

 

यह भी पढ़ें -  चम्पावत (बड़ी खबर) संस्कृत को वैश्विक पहचान दिला रहे अमित ओली, पीएचडी हासिल कर बढ़ाया चम्पावत का मान

हालांकि टिकट को लेकर उन्होंने पार्टी के निर्णय को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व को ही करना है।

पूर्व विधायक के इस बयान के बाद लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व लालकुआं सीट से किस चेहरे पर भरोसा जताता है। फिलहाल नवीन दुमका ने अपनी दावेदारी सार्वजनिक कर चुनावी राजनीति में हलचल जरूर बढ़ा दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  चम्पावत (बड़ी खबर) संस्कृत को वैश्विक पहचान दिला रहे अमित ओली, पीएचडी हासिल कर बढ़ाया चम्पावत का मान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।