ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत का मामला तूल पकड़ने लगा है. परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए शव को रामनगर कोतवाली के बाहर रखकर हंगामा किया. उन्होंने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं.

पीरूमदारा क्षेत्र में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामला गरमा गया है. मामले को लेकर युवक संदीप के परिजनों ने जमकर हंगामा किया. साथ ही कोतवाली के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया. परिजनों ने संदीप हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. वहीं, पुलिस ने सड़क दुर्घटना के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें -  पंतनगर किसान मेला देखने जा रहे मोटाहल्दू के युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से पसरा मातम

दरअसल, काशीपुर के गांधीनगर निवासी संदीप सिंह बीती मंगलवार की रात को बाइक से दवाई लेने घर से निकला था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा. ऐसे में संदीप के घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन संदीप ने काफी देर तक फोन रिसीव नहीं किया. परिजनों का कहना है कि लगातार फोन करने के बाद वहां से गुजर रहे एक शख्स ने मोबाइल की आवाज सुनकर फोन रिसीव किया.

यह भी पढ़ें -  चंपावत में पहली बार हुई धामी कैबिनेट की बैठक, बनबसा में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

शख्स ने फोन पर उन्हें बताया कि संदीप घायल अवस्था में वीरपुर लच्छी गांव में सड़क पर पड़ा है. इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायल को 108 की मदद से उपचार के लिए काशीपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही संदीप की मौत हो चुकी थी.

यह भी पढ़ें -  (ब्रेकिंग न्यूज) नैनीताल: ​विधानसभा टिकट की रेस से सीधे राज्यसभा पहुंचे दिनेश आर्य, जानिए

परिजनों का आरोप है कि संदीप की हत्या की गई है. उन्होंने पुलिस पर लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया. मामले में अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल, पुलिस ने परिजनों ने जो तहरीर पहले दी थी, उसके आधार पर एक्सीडेंट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad