ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं (नैनीताल)। नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के बीच पिछले दिनों शुरू हुए विवाद के चलते प्रभावित हुई नगर की व्यवस्थाओं को बहाल करने के लिए प्रशासन ने हस्तक्षेप किया। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ वार्ता कर गतिरोध दूर करने की पहल की, जिसके बाद व्यवस्थाओं को सामान्य करने पर सहमति बन गई।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में सफाई और स्ट्रीट लाइट बंद होने पर डीएम सख्त, हड़ताली कर्मचारियों पर ESMA के तहत कार्रवाई के निर्देश

जानकारी के अनुसार, एसडीएम रेखा कोहली, एसपी सिटी सरदार हरवंश सिंह और सीओ लव शर्मा ने नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी के साथ बैठक कर विवाद से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की। आपसी चर्चा और अधिकारियों की ओर से दिए गए आश्वासन के बाद नगर की प्रभावित नागरिक सुविधाओं को बहाल करने की दिशा में सहमति बनी।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता में 21-22 नवंबर को सजेगा ‘लोकथात’ महोत्सव, स्व. प्रहलाद सिंह मेहरा की स्मृति में होगा भव्य आयोजन

वार्ता के बाद नगर क्षेत्र में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दोबारा सुचारु कर दिया गया है। वहीं, सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए शुक्रवार से कूड़ा उठान और निस्तारण का काम नियमित रूप से शुरू करने पर सहमति बनी है।

गौरतलब है कि अध्यक्ष और कोतवाली प्रभारी के बीच विवाद के बाद नगर पंचायत की ओर से सफाई सहित कुछ व्यवस्थाएं प्रभावित हुई थीं। इसका सीधा असर स्थानीय लोगों पर पड़ रहा था और उन्हें रोजमर्रा की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: चेयरमैन सुरेंद्र लोटनी पर दो मुकदमे दर्ज, अवैध वसूली और पुलिस से अभद्रता के आरोप

प्रशासनिक अधिकारियों की मध्यस्थता के बाद बनी सहमति से नगरवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है। अब सभी की नजरें शुक्रवार से सफाई व्यवस्था के नियमित संचालन पर टिकी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।