खबर शेयर करें -

वन विभाग की टीम ने बिंदुखत्ता के संजय नगर क्षेत्र में जेसीबी से अवैध खनन का पर्दाफाश करते हुए एक जेसीबी और चार तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

महंगी किताबें लगाने वाले 54 में से 20 निजी स्कूलों ने शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई, 34 स्कूलों पर लटकी कार्रवाई की तलवार

वन विभाग की टीम ने बिंदुखत्ता के संजय नगर क्षेत्र में जेसीबी से अवैध खनन का पर्दाफाश करते हुए एक जेसीबी और चार तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

बृहस्पतिवार की प्रातः गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने बिंदुखत्ता के संजय नगर प्रथम में औचक छापेमारी की, इस दौरान वन विभाग की टीम खेतों में बने विशालकाय गड्ढों को देखकर चौक गई, गौला के तटवर्ती क्षेत्रों में तमाम खेतों में विशाल काय गड्ढे बनाकर खनन किया गया था, इस दौरान वन विभाग की टीम ने वहां से एक जेसीबी व चार खनन तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: चोरगलिया में CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, ₹9.93 करोड़ की लागत से बने शेर नाला सेतु का किया लोकार्पण

वन विभाग की टीम द्वारा जेसीबी को सीज करते हुए पकड़े गए आरोपित नंदन सिंह, गौरव सिंह, सागर, विनय से पूछताछ की जा रही है, पता चला है की हिरासत में लेने के बाद एक आरोपित का स्वास्थ बिगड़ गया था, वन कर्मियों द्वारा उसका उपचार कर रिहा कर दिया।

यह भी पढ़ें -  🚨 गौलापार में तेज रफ्तार कार बिजली के पोल से टकराई, जानिए

गर्मियां बढ़ने के साथ ही प्रदेश में बढ़ी बिजली की समस्या, गांवों में कई घंटे गुल रही बिजली

वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने कहा कि अवैध खनन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जेसीबी को हिरासत में लेकर चारों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है, क्षेत्र में लगातार अभियान जारी रहेगा, उल्लेखनीय है कि बिंदुखत्ता के तटवर्ती क्षेत्रों में पिछले कुछ समय से खुलेआम अवैध खनन किया जा रहा है, खेतों में विशालकाय गड्ढे बनाए गए हैं, बताया जा रहा है कि अवैध खनन में सत्ता पक्ष के कई लोग भी शामिल है। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन के चलते क्षेत्र में अराजकता बनी हुई है, उन्होंने अतिशीघ्र अवैध खनन पर अंकुश लगाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें -  उधम सिंह नगर: गौला में डूबा छात्र, शव बरामद दोस्तों के बयानों पर परिजनों का संदेह,

रिश्वत लेते हुए कोतवाली में तैनात दरोगा गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत पकड़ा 

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad