ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। शहर में गोला बाईपास रोड पर रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार और ई-रिक्शा के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। गोला पार्किंग के सामने हुए इस हादसे में ई-रिक्शा चालक और दो बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

यह भी पढ़ें -  जौलजीबी मेले के उद्घाटन समारोह में बवाल, माइक बंद होने पर भड़के विधायक हरीश धामी; पोडियम गिराया, कुर्सी उठाकर किया हमला

जानकारी के मुताबिक, रविवार 15 नवंबर को सुबह करीब 10 बजे कार संख्या UK 04 K 3159 और ई-रिक्शा संख्या UK 04 TB 5536 गोला पुल से नीचे की ओर आ रहे थे। इसी दौरान गोला पार्किंग के सामने दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा में सवार सभी चार लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने की मांग तेज, मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए देहरादून पहुंचे हजारों ग्रामीण

हादसे में ई-रिक्शा चालक पूरन जोशी (26) पुत्र गंगादत्त जोशी निवासी पूर्वी खेड़ा, गौलापार, विद्या पलड़िया (58) पत्नी गंगादत्त पलड़िया निवासी अमृतपुर और दो बच्चे भावेश (13) व वेद (6) पुत्र जगदीश चंद्र निवासी पूर्वी खेड़ा, गौलापार घायल हुए हैं।

घटना के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर बनभूलपुरा कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही फरार कार चालक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: (बड़ी खबर) नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कटघरिया स्थित त्रिशूल होटल सील

पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए भी जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।