खबर शेयर करें -

रामपुर रोड स्थित एक कार शोरूम के मैनेजर की सोमवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सहकर्मी उन्हें डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घो​षित कर दिया। 

यह भी पढ़ें -  जमीन की पैमाइश के बदले मांगे 30 हजार, विजिलेंस ने पटवारी को ट्रैप कर पकड़ा

टीपी नगर चौकी प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि अजय बिष्ट (46 वर्ष) पुत्र स्व. गोपाल सिंह बिष्ट निवासी पीडी कॉलोनी अंबिका निवासी बिठौरिया नंबर एक में रहते थे। वह बजरंग मोटर में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बड़ा हादसा: 6 साल के बेटे के सामने कोसी नदी में बह गए सेना के नायब सूबेदार, 3 किमी दूर मिला शव

सोमवार शाम ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह घर के लिए निकले थे। जैसे ही वह शोरूम के बाहर पहुंचे तो गश खाकर नीचे पड़े। सहकर्मी ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। चौकी प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि मौत कैसे हुई।