ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में एक कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। शनिवार देर रात करीब 12 बजे स्वजन कारोबारी को गंभीर हालत में डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां रविवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक कारोबारी की पत्नी हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में रहती हैं और एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं।

यह भी पढ़ें -  🚗🏔️ तीन दिन की छुट्टी में पहाड़ों पर सैलानियों का सैलाब, हिमाचल से उत्तराखंड तक महाजाम; कैंचीधाम में 35 हजार श्रद्धालु

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान विकास कुमार, निवासी जोशियों वाली गली, जसपुर (ऊधमसिंह नगर) के रूप में हुई है। वह शनिवार शाम हल्द्वानी अपनी पत्नी से मिलने आए थे। देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि विकास कुमार ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण जुड़ा हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करने के साथ ही मृतक के स्वजन और पत्नी से पूछताछ शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  (ब्रेकिंग न्यूज) लालकुआं बड़ा हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत, जानिए

सूत्रों के अनुसार, परिवार में कुछ समय से आपसी तनाव चल रहा था, जिसके चलते आत्मघाती कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है। इस बीच मेडिकल चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह मेहता ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता कैंप, युवाओं और व्यापारियों से पहुंचने की अपील
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad