ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लोगों को सुख और समृद्धि प्रदान करने शुक्र ग्रह 29 दिसंबर को मकर राशि में गोचर करने वाले हैं. इस राशि में शनि देव पहले से विराजमान हैं. वे अगले साल 17 जनवरी 2023 को कुंभ राशि में गोचर कर जाएंगे. कहा जाता है कि शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन लोगों के लिए अनेक शुभ सूचनाएं लेकर आता है लेकिन कई बार इससे कुछ राशियों को नुकसान भी होता है. इस भी शुक्र ग्रह के गोचर से 4 राशियों पर नए साल में संकट के बादल मंडरा रहे हैं. आइए जानते हैं कि वे 4 राशियां कौन सी हैं.

यह भी पढ़ें -  12 अक्टूबर 2026 राशिफल: किस राशि के लिए खुलेगा तरक्की का रास्ता, किसे धन और रिश्तों में रखनी होगी सावधानी?

इन 4 राशियों पर छा रहा बड़ा संकट

सेहत से जुड़ी परेशानियां बढ़ेंगी

मीन राशि: साल का आखिरी शुक्र गोचर (Shukra Gochar 2022) इस राशि के लिए कई प्रकार का संकट लेकर आ रहा है. सेहत के लिहाज से आपके लिए परेशानियां बढ़ेंगी. आपकी और आपके जीवनसाथी को बीमारियां पकड़ सकती हैं. पेट से जुड़ी तकलीफ आपको परेशान करेगी. आपकी जिंदगी में धन लाभ के मौके आएंगे लेकिन आप उन्हें गंवा देंगे.

रुपये-पैसों को लेकर कलह

मकर राशि: शुक्र का यह राशि परिवर्तन (Shukra Gochar 2022) आपकी परेशानियों को बढ़ाने वाला साबित होगा. आपके घर में कलह हो सकती है. रुपये-पैसों को लेकर आपके भाई-बहनों से रिश्ते बिगड़ सकते हैं. नौकरी में भी आपको झटका लग सकता है और कई दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं. बेहतर होगा कि ऐसे वक्त में आप शांत बने रहें और समझदारी के साथ समस्या का हल ढूंढने की कोशिश करें.

सड़क पर चलने में बरतें सावधानी

यह भी पढ़ें -  12 अक्टूबर 2026 राशिफल: किस राशि के लिए खुलेगा तरक्की का रास्ता, किसे धन और रिश्तों में रखनी होगी सावधानी?

कन्या राशि: इस राशि के लोगों को शुक्र के गोचर काल (Shukra Gochar 2022) में संभलकर रहने की जरूरत है. थोड़े से लाभ के लिए किसी भी तरह के अनैतिक या गैर-कानूनी काम को करने से बचें. सड़क पर वाहन चलाते समय पूरी ऐहतियात बरतें. आपके साथ एक्सिडेंट की आशंका रहेगी. अपने प्रतिद्वंदियों से सावधान रहें. वे आपको अपी चाल में फंसाने के लिए नई-नई चालें चलते रहेंगे.

यह भी पढ़ें -  12 अक्टूबर 2026 राशिफल: किस राशि के लिए खुलेगा तरक्की का रास्ता, किसे धन और रिश्तों में रखनी होगी सावधानी?

अज्ञात स्रोत से न खरीदें सामान

तुला राशि: इस साल के आखिरी शुक्र गोचर (Shukra Gochar 2022) का असर तुला राशि पर भी पड़ेगा. आपके लिए बेहतर होगा कि किसी भी अज्ञात स्रोत से भूलकर भी खरीदारी न करें. ऐसा करने से आप संकट में फंस सकते हैं. इस तरह कम पैसों में खरीदा गया सामान न तो आपके किसी काम आएगा और न ही आप उससे आनंद ले पाएंगे.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad