खबर शेयर करें -

बीसीसीआई (BCCI) के सूत्रों के अनुसार चेतन शर्मा की निर्वतमान चयन समिति तीन जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही आगामी घरेलू श्रृंखला टीम का चयन करेगी.

बीसीसीआई (BCCI) के सूत्रों के अनुसार चेतन शर्मा की निर्वतमान चयन समिति तीन जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही आगामी घरेलू श्रृंखला टीम का चयन करेगी. नये पैनल का फैसला फिलहाल एक हफ्ते में नहीं हो पायेगा.

राहुल को दिया जाएगा बाहर

जानकारी के अनुसार सीएससी द्वारा चयन समिति के सदस्यों को चुनने के लिये चुने हुए उम्मीदवारों के इंटरव्यू 26 से 28 दिसंबर के बीच होंगे. एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरानी चयन समिति शायद श्रीलंका के खिलाफ होने वाली लिमिटेड ओवर की टीम का चयन करेगी. उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक ऐसा नहीं लगता है कि रोहित शर्मा की ऊंगली टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से पहले पूरी तरह ठीक होगी इसलिये ऐसी सूरत में हार्दिक टीम की अगुआई करेंगे. जहां तक केएल राहुल का संबंध है तो उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के दिन गिने चुने लगते हैं. ’’ इसके अलावा विराट कोहली को टी20 प्रारूप से ब्रेक दिया जा सकता है.

पूरी समिति को कर दिया गया था बर्खास्त

भारतीय टीम के टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद चेतन की अगुआई वाली पूरी समिति को बर्खास्त कर दिया गया था और नये चयनकर्ताओं को चुनने की प्रक्रिया में उम्मीद से ज्यादा समय लग गया. अधिकारी ने कहा, ‘‘चेतन और उनकी समिति अब भी घरेलू क्रिकेट देख रही है. उन्होंने पूरे विजय हजारे ट्राफी के मुकाबले देखे और रणजी ट्राफी के पहले दो दौर के मैच भी. देबाशीष मोहंती ईडन गार्डन्स पर बंगाल और हिमाचल प्रदेश के बीच मैच देखने के लिये मौजूद थे. उन्हें 25 दिसंबर तक दो महीने का विस्तार मिला है. ’’

चेतन और उनके मध्य क्षेत्र के साथी हरविंदर सिंह ने चयनकर्ताओं के पद के लिये फिर आवेदन किया है जिसमें वेंकटेश प्रसाद, नयन मोंगिया, मनिंदर सिंह, अतुल वासन, निखिल चोपड़ा, अमय खुरसिया, ज्ञानेंद्र पांडे और मुकुंद कुमार भी शामिल हैं.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad