खबर शेयर करें -

हनीमून मनाने नैनीताल पहुंचे नवदंपति में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी विवाद में बदली तो युवक पत्नी को मालरोड पर अकेला छोड़कर लौट गया। इसके बाद पुलिस ने महिला को घर भेजने का इंतजाम किया।

हनीमून मनाने नैनीताल पहुंचे नवदंपति में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी विवाद में बदली तो युवक पत्नी को मालरोड पर अकेला छोड़कर लौट गया। इसके बाद पुलिस ने महिला को घर भेजने का इंतजाम किया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड की राजनीति का 'अटल सेनानी' पंचतत्व में विलीन: पूर्व सीएम

पुलिस के अनुसार मुरादाबाद निवासी एक नवदंपती शुक्रवार को नैनीताल भ्रमण पर आए थे। इस दौरान उन्होंने नैनीताल के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण किया। इसी बीच दोनों के मध्य किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी विवाद में बदलने पर युवक अपनी पत्नी को मालरोड पर छोड़कर चला गया। जब युवक वापस नहीं लौटा तो महिला ने इसकी शिकायत 112 के माध्यम से पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें -  टांडा के जंगल में हाथियों का उत्पाद: 33 केवीए विद्युत लाइन का भारी-भरकम टावर तोड़ा, लालकुआं और बिंदुखत्ता सहित कई क्षेत्रों में ब्लैकआउट

तल्लीताल एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि मुरादाबाद निवासी महिला का दस दिन पूर्व विवाह हुआ था। वह पति के साथ घूमने नैनीताल पहुंची थी। इसी बीच उनमें विवाद हो गया। युवक उसे छोड़कर घर लौट गया। इसके बाद महिला को घर भेजने का इंतजाम पुलिस की ओर से किया गया।