ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

खनस्यू पुलिस से रविवार की रात अभद्रता और गालीगलौज करना तीन युवकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें सोमवार को न्यायालय में पेश किया जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया

प्रेमिका के सामने प्रेमी ने लगायी खुद को फांसी, आत्महत्या कर समाप्त की जीवनलीला 

खनस्यू पुलिस से रविवार की रात अभद्रता और गालीगलौज करना तीन युवकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें सोमवार को न्यायालय में पेश किया जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट

खनस्यू थानाध्यक्ष भुवन सिंह राणा ने बताया कि रविवार शाम सिमलिया बैंड में ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों ने एक पिकअप को रोका। इस पर वाहन चालक अशोक सनवाल निवासी गलनी पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता और गालीगलौज करने लगा। साथ ही वह वाहन लेकर भाग गया और कुछ देर बाद उसका भाई दीपक सनवाल, साथी अकबर बोहरा और एक अन्य अज्ञात युवक सिमलिया बैंड पहुंचे जहां उन्होंने पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता और गालीगलौज की।

यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग

पुलिस कर्मियों ने सूचना थाने में देकर अन्य पुलिसकर्मियों को मौके पर बुलाया लेकिन तब तक सभी फरार हो गए। राणा ने कहा सिपाही पान सिंह की तहरीर पर दीपक सनवाल, अशोक सनवाल और अकबर बोहरा के खिलाफ धारा 332, 353, 504, 506 में केस दर्ज किया गया है।
राणा ने बताया कि सोमवार को सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। साथ ही वाहन को सीज किया गया।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट

अग्निवीर भर्ती परीक्षा देने वाले अगले सेमेस्टर में होंगे प्रमोट, जानिए पूरी खबर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad