खबर शेयर करें -

काशीपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में नाबालिग बालक से कुकर्म के आरोप का गंभीर मामला सामने आया है। घटना ITI कोतवाली क्षेत्र के बरखेड़ा पांडे गांव की बताई जा रही है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की और मुख्य आरोपी फैजान को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मामले में शामिल बताए जा रहे दो विधि-विवादित किशोरों को भी पुलिस ने संरक्षण में लिया है।

यह भी पढ़ें -  अग्निवीर भर्ती रैली का शेड्यूल जारी, 5 से 23 अक्टूबर तक रुड़की में होगी भर्ती; देखें जिलेवार तारीख

पुलिस के अनुसार, शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 10 सितंबर को तीनों आरोपी बालक को मछली पकड़ने के बहाने अपने साथ ले गए। आरोप है कि इसके बाद उसे गांव के एक खेत में बने टीनशेड में ले जाया गया, जहां उसके साथ अपराध किया गया। घटना के दौरान चाकू दिखाकर डराने और किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

यह भी पढ़ें -  ‘हनुमान अंश’ फिल्म टीम ने किए कैंची धाम के दर्शन, SSP नैनीताल ने किया सम्मानित

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी फैजान को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो अन्य विधि-विवादित किशोरों को संरक्षण में लिया गया।

पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश किए जाने की प्रक्रिया भी पूरी की गई है।

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा और पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, उत्तराखंड में 4202 वाहनों के लिए बनीं 63 पार्किंग

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पीड़ित बालक की सुरक्षा और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad