खबर शेयर करें -

लालकुआं। नगर क्षेत्र में एक व्यवसायी की 20 वर्षीय बेटी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने आसपास के इलाकों और संभावित स्थानों पर युवती की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। युवती के पिता ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए लालकुआं कोतवाली में तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें -  ऑपरेशन प्रहार: हल्द्वानी में रातभर पुलिस का एक्शन, 20 वाहन सीज और 9 गिरफ्तार; नशे में ड्राइविंग पर 4 पकड़े

जानकारी के अनुसार, वर्मा कॉलोनी, दो किलोमीटर बिंदुखत्ता निवासी व्यवसायी की 20 वर्षीय बेटी अचानक घर से लापता हो गई। युवती के घर से गायब होने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों से जानकारी लेने के साथ ही संभावित स्थानों पर भी खोजबीन की गई, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिला।

युवती के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। परिजनों ने युवती के साथ किसी अप्रिय घटना की आशंका जताते हुए पुलिस से उसे जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें -  जमुई में नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत का आरोप, काउंसलिंग के बहाने चेंबर में बुलाए गए स्कूल निदेशक हिरासत में

मामले की सूचना मिलने के बाद लालकुआं कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा के अनुसार, युवती की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में फर्जी IB अधिकारी बनकर घूम रहा था युवक, कार से नकली ID, एयरगन और नीली बत्ती बरामद

पुलिस का कहना है कि युवती की बरामदगी के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad