खबर शेयर करें -

लालकुआं। यहां तराई पूर्वी वन विभाग डॉली रेंज में वन आरक्षी के पद पर कार्यरत लालकुआं नगर निवासी कैलाश भाकुनी गत रात्रि ड्यूटी के दौरान हाईवे से मोटरसाइकिल द्वारा किच्छा की ओर को जा रहे थे ।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल दुग्ध संघ का बड़ा फैसला: दुग्ध उत्पादकों के लिए ₹2 मूल्य वृद्धि की घोषणा, 700 महिलाओं के बीच अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दी सौगात

सड़क के बीचो-बीच बैठे सांड से टकरा जाने के चलते गंभीर रूप से चोटिल हो गए, जिन्हें पहले रुद्रपुर के निजी अस्पताल और उसके बाद भोजीपुरा स्थित राम मूर्ति चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें -  बिन्दुखत्ता: 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान' की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न

डॉली रेंज के डिप्टी डेंजर मनोज जोशी ने बताया कि कैलाश भाकुनी को राममूर्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

सड़क में बीचो-बीच रात्रि के समय बैठ रहे आवारा गोवंश के चलते क्षेत्र में रोजाना सड़क दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं, क्षेत्रवासियों ने शासन प्रशासन से उक्त गोवंश को गौशालाओं में डालने की जोरदार मांग की है।